Deewana
Favoured Frenzy
मीठी-मीठी नदियाँ
न जाने क्यों आतुर रहती हैं
खारे समंदर में मिलने को!
क्या रहस्य है
उनकी मीलों की यात्राओं का ?
न जाने क्या छुपाकर लाती हैं वे अपने अंदर
और घोल देती हैं सागरों महासागरों में
आख़िर क्या मिलता होगा
उन्हें अपनी पहचान मिटाने के बदले!
एक गहन चिंतन के बाद
मैं “प्रेम” पर पहुँचता हूँ
शायद वह प्रेम है, जिसकी ख़ातिर
नदियाँ चली आती हैं सागरों तक
और छोड़ देती हैं अपनी मिठास
और समाहित हो जाती हैं उनमें
फिर उनको कोई नदी नहीं कहता!
लेकिन
क्या सागरों को अब तक
मीठा नहीं हो जाना चाहिए था...!
न जाने क्यों आतुर रहती हैं
खारे समंदर में मिलने को!
क्या रहस्य है
उनकी मीलों की यात्राओं का ?
न जाने क्या छुपाकर लाती हैं वे अपने अंदर
और घोल देती हैं सागरों महासागरों में
आख़िर क्या मिलता होगा
उन्हें अपनी पहचान मिटाने के बदले!
एक गहन चिंतन के बाद
मैं “प्रेम” पर पहुँचता हूँ
शायद वह प्रेम है, जिसकी ख़ातिर
नदियाँ चली आती हैं सागरों तक
और छोड़ देती हैं अपनी मिठास
और समाहित हो जाती हैं उनमें
फिर उनको कोई नदी नहीं कहता!
लेकिन
क्या सागरों को अब तक
मीठा नहीं हो जाना चाहिए था...!