• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

बदलाव

Rockzz✨❤️श्वेतराग❤️

Over and out
Senior's
Chat Pro User
छत पर
कपड़े सूख रहे थे।

हर कपड़े का
अपना आकार था,
अपना रंग,
अपनी सिलवटें।

हवा आई
तो सब एक साथ
लहराने लगे।

मनुष्य भी ऐसे ही हैं।

अलग अलग घर,
अलग अलग कहानी,
अलग अलग दुःख।

मगर कोई एक हवा
चलती है

समय की,

और हम सब
एक ही दिशा में
लहराने लगते हैं।

फ़र्क़ बस इतना है

कपड़े सूखकर
फिर तह हो जाते हैं,

इंसान सूखते-सूखते

थोड़ा बदल जाता है!!!
1000429783.jpg
 
Top