• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

कुछ शायरी, कुछ सवाल — इश्क़, रिश्ते और ज़िंदगी

फूलों से घर सजाया, तस्वीरों में प्यार दिखाया,
एक-दूसरे को समझने का वक़्त मगर न आया।
 
हर “आई लव यू” प्यार नहीं,
हर ख़ामोशी इनकार नहीं।
शब्दों से आगे भी एक दुनिया है,

जहाँ दिखावे का व्यापार नहीं।
 

ख़ामोशी का जवाब​

हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं,
हर इल्ज़ाम को सहना भी मजबूरी नहीं।
कुछ बातें वक़्त पर छोड़ देना बेहतर है,

हर जंग जीतना कोई समझदारी नहीं।
 

औक़ात और अहंकार​

किस बात का इतना गुरूर करते हो,
किस चीज़ पर इतना नाज़ करते हो?
जिस साँस पर तुम्हारा इख़्तियार नहीं,

उसी ज़िंदगी पर राज करते हो।
 
शायद बात यही है कि हम मोह को प्रेम और अपनी अपेक्षाओं को अपना अधिकार समझ बैठते हैं। जब दूसरा हमारी इच्छा के अनुसार नहीं चलता, तो हम अपने दुःख का कारण उसे मान लेते हैं।

लेकिन क्या प्रेम को समझने के लिए निस्वार्थ होना ज़रूरी है, या पहले यह देखना ज़रूरी है कि हम जिसे प्रेम कह रहे हैं, उसमें वास्तव में प्रेम कितना है और हमारी अपनी इच्छाएँ कितनी हैं?

शायद समझ की शुरुआत यहीं से होती है।
प्रेम हे कहाँ ?
प्रेम हो तो अपेक्षा कहाँ ये प्रेम इस दुनियाँ मे हे कहाँ
सब माया मोह हे
इसीको हम प्रेम कहते हे
मोह मे चाहत होति हैं पाने कि ,
जित्ना प्रेम किया मैने कमसे कम उतना तो मिले :giggle:
पर प्रेम मे बस प्रेम होती हे जैसी नदी मे बहती पानी कि तरह , इस मे लेन् दिन नहीं होती
जहाँ मोह माया हो उधर अपेक्षा होती ती हे , पर प्रेम मे बस प्रेम होती हैं
और हम प्रेम और मोह क्या हे खुद समझ भी सक्ते हे अगर मोह हे तो चाहत हे प्रेम हो तो बस दिल मे राहत हे
राधे राधे
 

ज़िंदगी और उम्मीदें​

ज़िंदगी से हमने हज़ार सवाल किए,हर जवाब में नए ख़याल किए।
जो पल सामने था, उसे जी न सके,जो आने वाला था, उसी के इंतज़ार में रहे।
ज़िंदगी को बेहतर बनाने में उम्र गुज़र गई,और जो ज़िंदगी थी, वो इंतज़ार में गुज़र गई।
बहुत सुन्दर पाङ्तिया
हर सावलो का जवाफ भी क्यु मे ठहर गई
ढुन्ते ढुन्ते सवाल सवाल मे हि रह गई
राहोमे ताकते हुये आँखे धुनलिसी हुने लगि पर
इन्तजार इन्तजार मे रहगई और वक्त यु गुजर गई
 
Top