• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

कविताएं

  • Thread starter Rockzz✨❤️श्वेतराग❤️
  • Start date
R

Rockzz✨❤️श्वेतराग❤️

Guest
कविताएँ लिखी जाती है,
एक गुमनाम, चिट्ठी की तरह !!
जो, किसी शहर, गाँव, या,
किसी एक पते पर नहीं भेजी जाती !!
ये ठहरती है, उस,
दिल की सतह पर,
जो इन्हें पढ़ता है,
महसूस करता है!!
और फिर ये उसे,
अपना, ठिकाना बना लेती हैं!!

 
भाव पढ़ने वाला खुद तय करता है...
अब कुछ पंक्तियों को ही लिया जाए.....

बिछड़ गया है तो, अब उसका साथ क्या माँगू..
ज़रा सी उम्र है, ग़म से निज़ात क्या माँगू..

वो होता अगर..... तो होती ज़रूरतें भी बहुत

अकेली ज़ात के लिए ,,मैं क़ायनात क्या माँगू??
 
दूरियों में ही
परखे जाते हैं रिश्ते
आंखों के सामने तो

सब वफादार होते हैं!
 
प्रेम में पड़़ा पुरुष...

शायद, समंदर जैसा कुछ हो जाता है
नीलवर्नीय, अनंतिम, अप्रतिम,
लहरों सा उछलकर गिरता हुआ
यह गिरना, गिर जाना नहीं है।

बल्कि

ऊपर से नीचे आते झूले की
किसी पालकी पर सवार,
गिरता सा, लेकिन गिरता नहीं
उठता सा, लेकिन उड़ता नहीं
आसपास की रेत पर बिछी खुशबू को,
अपने ज्वार में समेट लेने को आतुर
।
 
तेरी बेवफाई ने हमारा ये हाल कर दिया,
हम नहीं रोते लोग हमें देख कर रोते है!
हम बेवफा हरगिज न थे
मगर हम वफा कर न सके,
हमसे हुई ऐसी खता

जो हम खता कर ना सके।

ये गाने की चंद पंक्तियां, आपके शायरी का जवाब :giggle:
 
ये मोहब्बत करने वाले भी बहुत अजीब है,
वफ़ा करो तो रुलाते है और बेवफाई करो तो रोते है!
दुनिया का यही दस्तूर है
वफा के बदले बेवफाई मिलती है
फिर जो आप संभले और बदले

फिर इस जग की खुदाई मिलती है।
 
Last edited by a moderator:
कविताएँ लिखी जाती है,
एक गुमनाम, चिट्ठी की तरह !!
जो, किसी शहर, गाँव, या,
किसी एक पते पर नहीं भेजी जाती !!
ये ठहरती है, उस,
दिल की सतह पर,
जो इन्हें पढ़ता है,
महसूस करता है!!
और फिर ये उसे,
अपना, ठिकाना बना लेती हैं!!
Ati sundar
 
तेरी चाहत में रुसवा यूँ सरे बाजार हो गए,
हमने ही दिल खोया और हम ही गुनेहगार हो गए!
तुमने अपना आलम तो बता दिया
हमारा क्या हुआ ये जाना भी नहीं
तुम उधर गुनहगार हुए

और हम इधर जिंदगी से बेजार हुए। :giggle:
 
दुनिया का थी दस्तूर है
वफा के बदले बेवफाई मिलती है
फिर जो आप संभले और बदले

फिर इस जग की खुदाई मिलती है।
दोस्ती इंसान की जरूरत है दिलों पर दोस्ती की हुकुमत है ..
 
Top