• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

✨ ❤️❤️ एक प्यारी सी लड़की ❤️❤️ ✨

कभी बचपना उसका तो
कभी समझदारी दिखती है,
कभी मासूमियत बेहिसाब तो
कभी गंभीरता झलकती है,
कभी मान लेती सारी बातें तो
कभी करती है मन की,
कुछ ऐसी है वो एक पागल सी लड़की।

कभी अकेले में मुस्कुराती है तो
कभी सब भूल खो जाती है,
कभी छोटी बात पर बेचैन हो जाती है तो
कभी ख़ुद से हक़ जताती है,
सबकी ज़रूरतों का ख़्याल रखती है
भूल के परवाह ख़ुद की,
कुछ ऐसी है वो एक पागल सी लडक़ी।

मिलकर जिससे अपनापन सा लगता है,
तो दूर जिससे एक पल भी अखरता है,
सबकी खुशी में खुश हो जाती है तो
सबके दुःख चेहरे से पढ़ जाती है,
है थोड़ी सी नादान पर बातें करती
जैसे नानी हो सबकी,
कुछ ऐसी है वो एक पागल सी लड़की।

कभी खुशमिज़ाज बन पूरे घर मे चहकती है तो
कभी शान्त सागर सी अपने मे महकती है,
कभी कुछ पाने की जिद करती तो
कभी सारी ख़्वाहिशें बस एक पर जिसकी सिमटती है,
सबकी चहेती सबकी लाडली है,
पर रखती है सम्मान अपने घर दुनिया की,

कुछ ऐसी है वो पागल सी लड़की।
View attachment 228133
सुन्दर पंक्तियाँ. क्या यह व्यक्तिगत है?
 
सुन्दर पंक्तियाँ. क्या यह व्यक्तिगत है?
धन्यवाद।
थोड़ी सी व्यक्तिगत है और बाकी सारी सोच और परिकल्पना।
 
यह प्यारा है
आप सभी लोगों के प्यार ने प्यारा बनाया है...
वरना ये तो बस शब्द हैं।
 
Hehehe phir apni bhi kitaabe hongi school me ek chapter hoga.... Sabko me hamare hi posters honge aur har jagah charche honge.... Hame dekhne bheed aayegi lol :Cwl:
Us bhid ek hisse me hum bhi honge..
Taliyon ke sath...
 
Top