• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

प्यारी शायरी प्रेमिका के लिए

पास ना होकर ही तुम अपना अहसास दिलाते हो,
अपनी तस्वीर से ही तुम हमें तड़पाते

बताओ मेरे बाद तुम फिर किसे सताओगे ,
तस्वीर दिखा ग़ैर की फिर किसे जलाओगे,
बांटने दर्द-ओ-ग़म मेरे बाद कौन आयेगा,
क्या किसी ग़ैर पर तू यकीन कर पायेगा,
रात की तन्हाई में फिर तुम्हें याद आऊँगा,
फिर भी तुम कहो तो तुमको मैं छोड़ चला जाऊँगा।
 
तेरी मुस्कान में बसी है जादू की दुनिया,
तेरी हंसी से चमकती है हर सुबह की किरन।
तेरे होंठों की मिठास में खो जाता हूँ मैं,

तेरी मुस्कान में ही बसी है मेरी सच्ची मोहब्बत।
 
आज तुझे एक बात बताऊं
दिल की बात तुम्हे सुनाऊं
पास रहूँगा तेरे
तू कहे तो तेरी धड़कन बन कर

तेरे सीने में ही रह जाऊ
 
सफर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो
नजर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर

खुशबू वहीं तक है जहाँ तक तुम हो
 
कभी लफ्ज़ भूल जाऊं कभी बात भूल जाऊं
तूझे इस कदर चाहूँ कि अपनी जात भूल जाऊं
कभी उठ के तेरे पास से जो मैं चल दूँ

जाते हुए खुद को तेरे पास भूल जाऊं
 
खुशबू की तरह आसपास बिखर जायेंगे
सुकून बनकर दिल में उतर जायेंगे
महसूस करने की कोशिश कीजिये

दूर होकर भी आपके पास नजर आएंगे
 
अजब मौसम है, मेरे हर कदम पे फूल रखता है
मोहब्बत में मोहब्बत का फरिश्ता साथ चलता है
मैं जब सो जाऊँ, इन आँखों पे अपने होंठ रख देना

यकीं आ जायेगा, पलकों तले भी दिल धड़कता है
 
बदलना आता नहीं हमें मौसम की तरह
हर इक रुत में तेरा इंतज़ार करते हैं
ना तुम समझ सकोगे जिसे क़यामत तक

कसम तुम्हारी तुम्हें इतना प्यार करते हैं
 
तुम मेरी बाहों का हार बनो
मेरे आँखो की चमक बनो
तुम इस दिल की धड़कन बनो
मेरे साँसों की महक बनो

बस हर पल यूही इस दिल की चाहत बनो
 
चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन
क्यूँ रोज गरजते हो बरस जाओ किसी दिन
खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से
फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन
 
खुद नहीं जानते कितनी प्यारे हो आप
जान हो हमारी पर जान से प्यारे हो आप
दूरियों के होने से कोई फर्क नही पड़ता
कल भी हमारे थे और आज भी हमारे हो आप
 
आँखों की चमक पलकों की शान हो तुम
चेहरे की हँसी लबों की मुस्कान हो तुम
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरज़ू में
फिर कैसे ना कहूँ कि मेरी जान हो तुम
 
हम आपके प्यार में कुछ ऐसा कर जायेंगे
बन कर खुशबू इन हवाओं में बिखर जायेंगे
भुलाना अगर चाहो तो साँसों को रोक लेना
वरना साँस भी लोगे तो दिल में उतर जायेंगे
 
मेरे आँखों के ख्वाब, दिल के अरमान हो तुम
तुम से ही तो मैं हूँ , मेरी पहचान हो तुम
मैं ज़मीन हूँ अगर तो मेरे आसमान हो तुम
सच मानो मेरे लिए तो सारा जहां हो तुम
 
तेरी आवाज़ से भरी है हर इक रात,
जैसे सितारों की चमक से सजी हर बात।
तेरी धुन में बसी है वो प्यारी सी कहानी,

जो हर पल में मेरे दिल को छू जाए।
 
गुजर रही थी ज़िंदगी बस
रहगुजर के लिए,
एक तुम जो आए जीवन में

लम्हे मानो थम से गए।​
 
Top