Deewana
Wellknown Ace
सबने चाहा खुश दिखना
खुश होना एक अलग बात रही।
उदास होना भी अलग बात थी
पर उदास दिखना नहीं चाहा किसी ने।
खुश न होकर भी खुश दिखना
उदास होकर भी उदास न दिखना
यही नियम रहा।
और नियम पर ही चलती है दुनियां।
कभी नियम तोड़ कर
कोई कह पाता
आज उदास हूं मैं !
कोई पूछ लेता क्या उदास हो ?
तो शायद उदासी इतनी उदास न होती
शायद वो भी मुस्कुरा लेती
नियम को तोड़ कर ।।
खुश होना एक अलग बात रही।
उदास होना भी अलग बात थी
पर उदास दिखना नहीं चाहा किसी ने।
खुश न होकर भी खुश दिखना
उदास होकर भी उदास न दिखना
यही नियम रहा।
और नियम पर ही चलती है दुनियां।
कभी नियम तोड़ कर
कोई कह पाता
आज उदास हूं मैं !
कोई पूछ लेता क्या उदास हो ?
तो शायद उदासी इतनी उदास न होती
शायद वो भी मुस्कुरा लेती
नियम को तोड़ कर ।।




