R
Rockzz✨❤️श्वेतराग❤️
Guest
Bahut khub~Villen.
**अगर कोई पूछ ले मुझसे...**
कि...
क्या किया मैंने आज...
तो कहूंगा...
खुद को टूटने से रोका,
हर दर्द को खामोशी से टोका।
जो सपने बिखरे पड़े थे कभी,
उन्हें फिर से जोड़ने की जिद की।
साँस ली, पर सिर्फ जीने के लिए नहीं,
बल्कि हर जख्म को सीने के लिए।
आस दी अपने ही दिल को,
कि अंधेरों में भी रौशनी छुपी होती है।
सब ठीक होगा या नहीं,
ये यकीन से तो नहीं कह सकता।
पर हर गिरते लम्हे में भी,
खुद को संभालने की हिम्मत रखता।
आज का दिन मुश्किल सही,
पर मैंने खुद पर ऐतबार किया।
और यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।
By ~Vilen
