R
Rockzz✨❤️श्वेतराग❤️
Guest
समान्तर रेखाएं
हम मिलेंगे
किसी न किसी दिन,
किसी मोड़ पर-
जैसे दो रेखाएं मिलती हैं- कभी न कभी।
और अगर हम
समान्तर निकले,
तो मिलेंगे अनन्त में-
जहाँ ये झूठ हर रोज़
दुहराना नहीं होगा कि-
"मुझे तुमसे प्रेम नहीं है..."
