• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

Tujhe Likhun ya tera Ishq likhun❣️❣️❣️

Snowflake

Favoured Frenzy
Senior's
Chat Pro User
कुछ गहरा सा लिखना था,
इश्क से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ सदियों सा लिखना था,
तुम्हारी यादों से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ ठहरा सा लिखना था,
दर्द से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ अपना सा लिखना था,
तेरे सपनों से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ अहसास सा लिखना था,
तेरी मुस्कान से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ समन्दर सा लिखना था,
आँसू से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ खुबसूरती सा लिखना था,
आँखो से ज्यादा क्या लिखूँ ?

सुनो-
अब जिन्दगी लिखनी है,
तुमसे ज्यादा क्या लिखूँ !!
 
Top