• We kindly request chatzozo forum members to follow forum rules to avoid getting a temporary suspension. Do not use non-English languages in the International Sex Chat Discussion section. This section is mainly created for everyone who uses English as their communication language.

Dosthon

Deepak Kiran

Paw Patrol of ZoZo
Posting Freak
दोस्तों कभी-कभी ज़िंदगी हमें यह सिखाने के लिए कठोर हो जाती है कि हर रिश्ता निभाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ हमारी नहीं होती। हम मज़बूत बनते-बनते इतने थक जाते हैं कि यह भूल जाते हैं, Strong रहना और टूटते रहना, दोनों में फ़र्क होता है। हर जगह adjust करना महानता नहीं, कई बार यह आत्मसम्मान की कीमत पर किया गया समझौता होता है। जो रिश्ता अंदर से सुकून देने के बजाय रोज़ थकान, उलझन और खालीपन दे, वह रिश्ता नहीं, बोझ बन जाता है।

ज़िंदगी को stable रखने के लिए कभी-कभी पीछे मुड़कर देखना पड़ता है और साहस के साथ यह स्वीकार करना पड़ता है कि छोड़ना भी एक सही निर्णय हो सकता है। Exit लेना हार नहीं, बल्कि खुद को बचाने की समझदारी है। जो खुद की कद्र करना सीख लेता है, वही सच में आगे बढ़ता है।

हर बार सह लेना ही मज़बूती नहीं होता है,
हर रिश्ते में झुक जाना ज़रूरी नहीं होता है,
जो दिल को सुकून नहीं, सिर्फ़ थकाता चला जाए,
उससे दूर हो जाना ही सही फैसला होता है।
 
Top