सपनो का दामन थामने के लिए नींदों की चादर को ओढ़ लिया जाए
सपने जो पूरे करने है कल को उन सपनो मैं कुछ और सपने जोड़ लिए जाए।।
आसमां के उड़ते पंछी भी अब सो गए होंगे अब रात के जगमग तारों से नाता जोड़ लिया जाए।
अपने मन की आग को नींदों के हवाले करके कड़क जाड़े की रजाई सा कुछ ओढ़ लिया जाए।।
जिंदगी की आज की पूंजी खर्च कर दी मैने कल फिर कैसे इसे खर्च करना है इस बारे में थोड़ा सोच लिया जाए।।
किसी बच्चे सी नींद चाहिए मुझे जिंदगी भर इसे पाने के लिए सभी परेशानियों का दामन छोड़ दिया जाए।।
सपनो का दामन थामने के लिए नींदों की चादर को ओढ़ लिया जाए।।।